फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck hit the side of ARTO of Uttarakhand on the highway

अमरोहा: हाईवे पर उत्तराखंड के एआरटीओ की कार को ट्रक ने मारी साइड

Sat, 11 Feb 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Truck hit the side of ARTO of Uttarakhand on the highway
गजरौला(अमरोहा)। हरियाणा के फरीदाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण से लौट रहे उत्तराखंड के एआरटीओ निखिल शर्मा की कार को ट्रक ने साइड मार दी। ट्रक चालक कार को सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में एआरटीओ बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से लखनऊ निवासी निखिल शर्मा उत्तराखंड के कोटद्वार में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ( एआरटीओ ) के पद पर तैनात हैं। उनका हरियाणा के फरीदाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण चला था, जिसके पूर्ण होने पर वह शुक्रवार दोपहर कोटद्वार लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी और दोस्त भी था।
विज्ञापन

वह गजरौला थाना क्षेत्र में शहवाजपुर डोर की टूटी पुलिया के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी कार को साइड मार दी। साइड लगने से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक में फंस गई। करीब सौ मीटर तक ट्रक एआरटीओ की कार को घसीटते ले गया। आगे जाकर ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए तो उनकी कार अलग हुई। सभी लोग हादसे में बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ट्रक और उसके चालक को पुलिसकर्मी औद्योगिक चौकी ले गए। एआरटीओ को भी बुला लिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रक के कागजात देखे। उधर एआरटीओ ने क्रेन बुलाई। जिससे अपनी क्षतिग्रस्त कार को कोटद्वार भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया। इस बावत कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed