फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck collides with tractor tripler loaded with sugarcane, two injured

Amroha News: ट्रक ने गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रिपलर में मारी टक्कर, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor tripler loaded with sugarcane, two injured
हसनपुर। संभल मार्ग पर ट्रक ने गन्ना लदे ट्रैक्टर व ट्रिपलर में टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली निवासी किसान चंद्रकिरन सिंह रविवार की रात करीब नौ बजे अपने दामाद अर्जुन सिंह निवासी गांव सहसौली थाना हसनपुर के साथ ट्रैक्टर ट्रिपलर में गन्ना लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में आपूर्ति करने जा रहे थे। हसनपुर- संभल मार्ग पर अब्दुल्ला इंटर काॅलेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर व ट्रिपलर में टक्कर मार दी। जिसमें चंद्रकिरन सिंह व अर्जुन दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दोनों का मेरठ के दयावती अस्पताल में उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर व ट्रिपलर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रक चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed