{"_id":"6283e156605b36765801f475","slug":"truck-carrying-potatoes-from-fake-gate-pass-caught-driver-in-custody-jpnagar-news-mbd4283557130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गेट पास से आलू ले जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गेट पास से आलू ले जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी समिति सचिव ने एक ट्रक को जोया के निकट रोक लिया। इस ट्रक से भारी मात्रा में आलू और पेरिसेवल उत्पाद भरा मिला। उससे गेट पास और अन्य प्रपत्र मांगे तो उसने फर्जी गेट पास दिखाया। आरोपी चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
जनपद में काफी समय से फर्जी गेट पास जारी करके खाद्य पदार्थों को दूसरे राज्य ले जाने का काम जोरों पर है। जिलाधिकारी ने इस मामले में अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए मंडी समिति सचिव को निर्देश दिया था। डीएम के आदेश पर चेकिंग अभियान के तहत मंडी सचिव ने सचिन शर्मा ने जोया के निकट संभल से भरकर रुड़की उत्तराखंड में विक्रय के लिए ले जा रहे आलू और पेरिसेवल उत्पाद से भरे हुए एक ट्रक को पकड़ लिया। जिसमें 140 क्विंटल माल बरामद किया गया। ट्रक को मंडी सचिव कार्यालय में खड़ा कर दिया लिया। अपर उप जिलाधिकारी व सभापति मंडी अनिल कुमार ने बताया कि यह ट्रक संभल से रुड़की उत्तराखंड के लिए जा रहा था। इसके दस्तावेज को चेक किया गया जो कि फर्जी पाए गए हैं। जब कोई माल एक मंडी से दूसरे मंडी के लिए जाता है तो उसके लिए प्रपत्र 9 आर जारी करना होता है और गेट पास करने के लिए प्रपत्र 5 क जारी करना होता है। ड्राइवर के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं। जो प्रपत्र मिलें हैं वह जांच में फर्जी पाये गए हैं। यह एक गंभीर मामला है जो फर्जी गेट पास बनाकर माल को दूसरे राज्य ले जाया जाता है। इसके लिए थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। यह एक गिरोह है। जिसकी जांच होना जरूरी है। साथ ही इससे दो लाख समन शुल्क वसूल किया जाएगा।