{"_id":"6a973b84dbed4799b5036e41","slug":"dhanaura-and-amroha-clusters-dominate-district-level-volleyball-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-171967-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला स्तरीय वाॅलीबॉल में धनौरा और अमरोहा संकुल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला स्तरीय वाॅलीबॉल में धनौरा और अमरोहा संकुल का दबदबा
विज्ञापन
गजरौला। शिव इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में धनौरा संकुल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमरोहा और कोठी खिदमतपुर की टीमों ने भी जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रवि भूषण शर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश दत्त शर्मा और जिला क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। 14 वर्ष आयु बालिका वर्ग में धनौरा और 19 वर्ष आयु बालिका वर्ग में अमरोहा संकुल की टीम को बिना मुकाबले विजेता घोषित किया गया।
17 वर्ष बालिका वर्ग में धनौरा संकुल ने अमरोहा को हराया। 14 वर्ष बालक वर्ग में कोठी खिदमतपुर ने धनौरा को पराजित किया। 17 वर्ष बालक वर्ग में अमरोहा ने नारंगपुर को और 19 वर्ष बालक वर्ग में धनौरा ने अमरोहा को हराया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त दरोगा ओमप्रकाश शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। ज्ञानेश कुमार और जयविंदर सिंह स्कोरर रहे। डॉ. बिजेंद्र सिंह और मंजीत सिंह मंडल स्तरीय चयनकर्ता टीम में शामिल रहे। इस मौके पर वीर सिंह, मीनाक्षी चौधरी, चंचल कुमारी, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, मोनिका आदि मौजूद रहे।