{"_id":"678034795a7797b8de04fe75","slug":"trouble-due-to-road-closure-demand-for-construction-of-underpass-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132271-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रास्ता बंद होने से परेशानी, अंडरपास बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रास्ता बंद होने से परेशानी, अंडरपास बनवाने की मांग
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से ग्राम पंचायत बिजनौरा के मझरा चक गुलाम अंबिया के ग्रामीण परेशान है। पिछले कई माह से ग्रामीण यहां अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह कई बार अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके है। वहीं, बृहस्पतिवार को फिर ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर अंडरपास बनवाए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को युवा भाजपा नेता मुदित गुर्जर, ग्राम प्रधान बिजनौरा हेमराज गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स से मिले और उनसे अंडरपास बनवाने की मांग की। डीएम ने फोन पर गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों से बात की। इस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर समस्या सुनने के लिए गांव पहुंचने की बात की।
इस पर ग्रामीण गांव चक गुलाम अंबिया पहुंचे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से बदायूं तक के निर्माण कार्य के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार और उनकी टीम से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे की वजह से उनके गांव का 100 साल पुराना रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान है। गांव के पास अंडरपास का निर्माण होना जरूरी है।
विज्ञापन
निर्माण के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार ने स्थिति का अवलोकन करते हुए कहा कि यहां अंडरपास बनाने का प्रयास किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू नहीं किया गया तो रोड जाम किया जाएगा। इस मौके पर जसवंत, महेंद्र प्रजापति प्रधान हुसैनपुर, सुखवीर सिंह, कैलाश सिंह, अजय गिरी मौजूद रहे।