{"_id":"65b584f091220064a4034d66","slug":"tricolor-waved-proudly-across-the-district-on-republic-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-112819-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गणतंत्र दिवस पर जिले भर में शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गणतंत्र दिवस पर जिले भर में शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। कलक्ट्रेट में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने तिरंगा फहराया करते हुए भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जिला न्यायालय परिसर में जिला जज जफीर अहमद ने झंडा फहराया।
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाया। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि अनेकता में एकता हमारे देश की प्रमुख पहचान है। यही कारण रहा कि देश आज तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें संविधान के प्रति आस्था रखते हुए अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सच्चे मन से पालन करना चाहिए। इस मौके पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
डीएम द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, डिप्टी कलेक्टर ब्रजपाल सिंह, भगत सिंह एवं विकास मित्तल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी नरेन्द्र तेवतिया आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा एवं परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए डॉ. मोनिका, जिला गन्ना कार्यालय पर डीसीओ मनोज कुमार, जिला खेल कार्यालय पर क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, रोडवेज डिपो पर एआरएम मोहम्मद शफी, पूर्ति कार्यालय पर डीएसओ पूरन सिंह चौहान, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र कुमार, तहसील में तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष ललित तंवर, नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --