{"_id":"66c3b66bfa99a6579c0f2c69","slug":"trader-dies-after-falling-down-while-boarding-ala-hazrat-train-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124183-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आला हजरत ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरे व्यापारी की कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आला हजरत ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरे व्यापारी की कटकर मौत
Tue, 20 Aug 2024 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पकौड़ी लेकर चलती आला हजरत ट्रेन में सवार हो रहे नौगावां सादात के शाह फरीद मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय नसीम हैदर अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गए। जिससे उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह नौगांवा में परचून की दुकान करते थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेन 17 मिनट तक रुकी रही।
नौगावां सादात के मोहल्ला शाह फरीद निवासी 67 वर्षीय नसीम हैदर पुत्र गुलाम मुस्तफा मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि वह चार दिन पूर्व मध्य प्रदेश के रतलाम में जियारत करने गए थे। जहां से सोमवार को आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहे थे। ट्रेन शाम 5:15 बजे स्टेशन पर आई थी। इस बीच नसीम हैदर रेलवे स्टेशन पर पकौड़ी खरीदने उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने पकौड़ी खरीदी और चलती ट्रेन में सवार हो रहे थे, लेकिन वह ट्रेन में नहीं चढ़ सके। नीचे गिर कर ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। पता लगने पर जीआरपी मौके पर गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को खबर दी। इस बीच ट्रेन 17 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव घर ले गए। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार नैन ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर नौगावां सादात निवासी की मौत का मामला सामने आया है।
-- -