फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Headmaster suspended due to poor educational quality.

Amroha News: शैक्षिक गुणवत्ता कमजोर मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended due to poor educational quality.
अमरोहा। गंगेश्वरी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय ओगपुरा के प्रधानाध्यापक वीरपाल सिंह को विद्यार्थियों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डायट मेंटर्स अरविंद कुमार, दीपक कुमार और प्रवक्ता डॉ. जीतपाल ने 11 सितंबर को विद्यालय का सपोर्टिव सुपरविजन किया था। जांच रिपोर्ट में विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता निपुण मानकों के अनुरूप नहीं मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार विद्यार्थियों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब होने और मेन्यू के अ नुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायत की। फल और दूध का वितरण नहीं किए जाने की भी बात सामने आई। विद्यालय में स्वच्छ पेयजल और मल्टीपल हैंडवॉश की व्यवस्था नहीं मिली, जबकि परिसर में सफाई का स्तर भी बेहद खराब पाया गया। विद्यार्थियों ने प्रधानाध्यापक पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए। जांच टीम को मारपीट का वीडियो भी दिखाया गया। छात्राओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि डायट प्राचार्य की संस्तुति पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed