फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor kills farmer while returning from farm

Amroha News: खेत से लौटते समय पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor kills farmer while returning from farm
नौगावां सादात(अमरोहा)। खेत से घर लौट रहे किसान पवन (35) की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर मौत हो गई। परिजन अचेत अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए अस्पताल से ही शव घर ले गए।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर मेव की है। गांव निवासी किसान नरेंद्र कुमार के बेटे पवन कुमार खेती-बाड़ी करते थे। परिवार में पत्नी ज्योति, बेटा संभव और जयकिशन हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह पवन फसल की देखभाल के लिए खेत पर गए थे। करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई की, जिसके बाद परिजन शव को घर ले गए। मामले में कोई अग्रिम कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
-------------
हसनपुर के युवक की बिलारी में सड़क हादसे में मौत
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी पिकअप चालक चंद्रपाल (35) की बिलारी में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया गया कि चंद्रपाल सोमवार को हसनपुर से आम लेकर बिलारी गए थे। देर शाम वापस लौटते समय बिलारी क्षेत्र में एक बस ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विधायक महेंद्र खड़गवंशी के प्रतिनिधि देवेंद्र खड़गवंशी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। चंद्रपाल अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसा बिलारी क्षेत्र में हुआ है, इसलिए मामले में कानूनी कार्रवाई वहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed