{"_id":"67c8b90af83749459e00bd04","slug":"today-liquor-shops-will-be-allotted-through-e-lottery-in-the-collectorate-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-135510-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज कलक्ट्रेट में ई-लॉटरी से होगा शराब की दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज कलक्ट्रेट में ई-लॉटरी से होगा शराब की दुकानों का आवंटन
Thu, 06 Mar 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में 193 शराब की दुकानों का बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी के जरिये आवंटन किया जाएगा। इनके लिए पांच हजार से ज्यादा लोगों ने ऑॅनलाइन आवेदन किया है। डीएम ने भी व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
शराब की दुकानों के लिए सरकार ने इस बार नवीनीकरण की प्रक्रिया को रद्द करते हुए नए तरीके से आवंटन की प्रक्रिया करने का निर्णय लिया था। बीयर की दुकानों को खत्म करते हुए कंपोजिट दुकानें बनाते हुए विदेशी व बीयर की ब्रिकी किए जाने का संशोधन किया था। दुकानों के आवंटन के लिए 14 फरवरी से 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिले में 193 दुकानों के लिए 5393 आवेदन किए गए हैं। जिनके लिए बृहस्पतिवार को ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में होने वाली इस प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी
डीएम ने एसडीएम सदर सुधीर कुमार को गेट संख्या दो, डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह को गेट संख्या एक से गांधी सभागार तक, डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम को गांधी सभागार के मुख्य द्वार, भगत सिंह को ई-लॉटरी पंडाल, पुष्कर चौधरी को गांधी सभागार के गेट संख्या दो, डिप्टी आरएमओ अजयप्रताप सिंह को नोडल अधिकारी का लाइजनिंग ऑफिसर, नायब तहसीलदार रूपक सक्सेना ई-लॉटरी पंडाल में तलाशी केंद्र पर, नायब तहसीलदार नौगांवा सादात संजय कुमार ई-लॉटरी स्थल पर मीडिया गैलरी से गांधी सभागार तक व जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र को मीडिया गैलरी व ई-लॉटरी से संबंधित सूचनाएं मीडिया को उपलब्ध कराने के लिए नामित किया है।
विज्ञापन
इतने आवेदन हुए
दुकान - आवेदन
देशी शराब - 121 - 3450
विदेशी व बीयर - 66 - 1887
मॉडल शॉप - 02 - 29
भांग - 04 - 27