फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Timings of registration offices extended by one hour

Amroha News: एक घंटे बढ़ाया गया निबंधन कार्यालयों का समय

Sat, 08 Mar 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Timings of registration offices extended by one hour
अमरोहा। त्योहारी मौकों पर होने वाले अवकाश व राजस्व का लक्ष्य पूरा करने के लिए निबंधन विभाग ने मार्च माह में रजिस्ट्री कराने के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी कर दी है। कार्यालय पर शाम छह बजे तक खुला रहेगा। इसके साथ ही स्लॉट भी पांच बजे तक बुक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

वित्तीय साल का अंतिम माह चल रहा है। लिहाजा विभाग राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं। निबंधन विभाग एक मुश्त समाधान योजना के तहत भी स्टांप से जुड़े मामलों को निस्तारित कर रहा है। वहीं, अब त्योहारी सीजन में सार्वजनिक अवकाश के चलते राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निबंधन विभाग ने भी अपने कार्यालय समय में बढ़ोतरी की है। एजीआई स्टांप दीनानाथ वर्मा के अनुसार विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी निबंधन कार्यालय 31 मार्च तक शाम छह बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे। शाम छह बजे तक रजिस्ट्री के साथ ही शाम पांच बजे तक स्लॉट बुक कराए जा सकेंगे। जिससे अधिक राजस्व की लक्ष्य प्राप्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम रविवार को भी कार्यालय खुलेंगे तथा सभी रजिस्ट्रार मौजूद रहकर रजिस्ट्री के कार्य निबटाएंगे। साथ ही एक मुश्त समाधान योजना भी 31 मार्च तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed