{"_id":"614ba92a8ebc3e02624d2b74","slug":"tikait-said-democracy-in-the-country-is-not-safe-while-modi-is-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत ने कहा : मोदी के पीएम रहते सुरक्षित नहीं है देश में लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत ने कहा : मोदी के पीएम रहते सुरक्षित नहीं है देश में लोकतंत्र
Thu, 23 Sep 2021 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:37 AM IST
सार
टिकैत ने कहा कि दो औद्योगिक घरानों के हाथों गिरवी रखा जा रहा है देश। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति मोदी का तानाशाह जैसा रवैया भाजपा को ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि सूबे के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय है।
टिकैत बुधवार की सुबह भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह के निवास पर मीडिया के लोगों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान आंदोलनरत है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि पीएम की तानाशाही भाजपा को ले डूबेगी। उनका आरोप था कि हाल ही में प्रदेश में हुए जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दीं।
उन्होंने देश के लाभकारी सरकारी उपक्रमों को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम देश को दो औद्योगिक घरानों के हाथों में गिरवी रख रहे हैं। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की चर्चा करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा की हार तय है। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में आगामी 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर भाकियू नेता दानवीर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, सौवीर सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा की सभा आयोजित करने पर चर्चा की
अमरोहा में जिस स्थान पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा का आयोजन हुआ है उसी स्थान पर संयुक्त मोर्चा की सभा आयोजित करने के लिए राकेश टिकैत ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा की।
भाकियू ने सीएम के कार्यक्रम का विरोध नहीं करने व उसी स्थान पर सीएम की सभा से दोगुनी भीड़ एकत्र करने का एलान किया था। प्रस्तावित सभा की सफलता के लिए राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और अधिक संख्या में भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव जाने के निर्देश दिए। सूत्रों का कहना है कि दशहरे के ठीक बाद भाकियू की सभा प्रस्तावित है। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष चीमा, निरंजन सिंह, चंचल सिंह आदि मौजूद थे।