{"_id":"6712e0b676d5f8478808d884","slug":"tigri-mela-100-feet-wide-road-will-be-built-to-go-to-ganga-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-127805-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : गंगा जाने के लिए बनेगी 100 फीट चौड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : गंगा जाने के लिए बनेगी 100 फीट चौड़ी सड़क
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
तिगरी गंगा मेले में इस बार 100 फीट चौड़ी गंगा रोड और 50 फीट चौड़ी ट्रैक्टर रोड बनाई जाएगी। पिछले साल गंगा रोड 80 और ट्रैक्टर रोड 30 फीट चौड़ी थी, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने मेले में बनाई जा रहीं सड़कों का निरीक्षण कर ठेकेदार को चौड़ाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरीधाम में लगने वाला गंगा मेला आस्था के साथ व्यापार का भी केंद्र है। इसमें दूर-दूर से व्यापारी सामान बेचने आते हैं। मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु, दुकानदार, व्यापारी ट्रैक्टर-ट्राॅली, कार, पिकअप सहित अन्य वाहनों से आते हैं। जबकि, मनोरंजन के लिए झूले आदि का सामान ट्रक व भारी वाहनों से लाया जाता है। मेले की भीड़ को देखते हुए इस बार गंगा रोड की चौड़ाई 20 फीट बढ़ाकर 100 फीट कर दी गई है। वहीं, ट्रैक्टर रोड 30 फीट से बढ़ाकर 50 फीट चौड़ी की जाएगी।
शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार त्यागी, जेई रवि कुमार ने मेले में बनाई जा रहीं सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़कों की चौड़ाई और उस पर बिछाई जा रही कांस का ध्यान रखें।