फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three patients were being treated without investigation in the corona epidemic

कोरोना महामारी में बिना जांच के तीन रोगियों का हो रहा था उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three patients were being treated without investigation in the corona epidemic
मंडी धनौरा। जब कोरोना महामारी जानलेवा हो रही है। ऐसी स्थिति में कुछ चिकित्सक व निजी अस्पताल घोर लापरवाही बरत रहे हैं। चंद घंटों के उपचार के लिए भारी भरकम बिल बनाने की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे सीएमओ को एक निजी अस्पताल में भर्ती तीन रोगी कोरोना संक्रमित मिले, जबकि स्टाफ का भी एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया। सीएमओ ने अपनी मौजूदगी में अस्पताल को सील करा दिया। एक अन्य अस्पताल पर भी सील लगाई गई है। आसपास के कुछ चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार को शेरपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ने चंद घंटों के लिए एक नाँन कोविड रोगी के उपचार का भारी भरकम बिल बनाया था। इसकी जानकारी होने पर अभाविप कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे और हंगामा काटा था। रविवार को सीएमओ सौभाग्य प्रकाश जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी थे। वहां तीन रोगी भर्ती थे। उनकी कोरोना एंटीजन जांच कराई गई तो तीनों संक्रमित पाए गए। रोगियों के पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। स्टाफ की जांच कराई गई तो एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। चेतावनी के बावजूद बिना कोरोना जांच कराए रोगियों को भर्ती कराने से नाराज सीएमओ ने अपनी मौजूदगी में अस्पताल पर सील लगवा दी। पास में ही स्थित एक अन्य अस्पताल को भी सील कर दिया गया है। सीएमओ का कहना था कि निजी अस्पताल के खिलाफ महामारी एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीएमओ के छापे से शेरपुर रोड पर स्थित अपंजीकृत चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed