फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three fraind looted collection agent

कलेक्शन एजेंट से कुआखेड़ा के तीन दोस्तों ने लूटा था नोटों से भरा बैग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
three fraind looted collection agent
अमरोहा। धनौरा क्षेत्र में चौबीस दिन पहले कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम बछरायूं के कुआखेड़ा गांव निवासी तीन दोस्तों ने दिया था। मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो फरार हैं। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 3200 रुपये, चोरी की बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी पूनम ने बताया कि एक जून को कलेक्शन एजेंट प्रवीन शर्मा निवासी जमराऊ थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर से बाइक सवार बदमाशों ने नौगांवा-धनौरा रोड स्थित मिलक अखत्यारपुर को जाने वाले लिंक मार्ग पर 24950 रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार की शाम कुआंखेड़ा से वासीपुर नहर पटरी के पास लूट की घटना में शामिल सलमान निवासी कुआंखेड़ा थाना बछरायूं को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक सलमान ने अपने दोस्त कफील और अन्नु उर्फ सद्दाम नसीम निवासी कुआखेड़ा थाना बछरायूं के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद यह बदमाश रुपये निकालकर बैग को चुचैला नहर में फेंक कर चांदपुर की ओर चले गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed