{"_id":"6af61fe16dc3ee207602d1aa","slug":"school-unable-to-get-gas-cylinders-children-return-hungry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-177661-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर...बच्चे लौटे भूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर...बच्चे लौटे भूखे
विज्ञापन
गजरौला। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से शिव इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 350 विद्यार्थियों का मध्यान्ह भोजन नहीं बन सका। प्रधानाचार्य की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक को शिकायत करने के एक सप्ताह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
प्रधानाचार्य डॉ. शरद कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज में कक्षा एक से आठ तक के 350 विद्यार्थियों के लिए रोज भोजन बनता है। इसमें महीने में छह सिलिंडर खर्च होते हैं। कॉलेज की पुरानी गैस एजेंसी को साझीदार की मौत के बाद कंपनी ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद कनेक्शन चौपला के पास स्थित दूसरी एजेंसी से जोड़ दिया गया, लेकिन वहां के कर्मचारी सिलिंडर नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने एक सप्ताह पहले जिला पूर्ति अधिकारी रीना रानी को समस्या बताई थी। उनके दिए नंबर पर पूर्ति निरीक्षक से भी बात की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उधार लेकर किसी तरह काम चलाया। कॉलेज कर्मचारी आशुतोष से दो, प्रधान लिपिक जीतपाल सिंह और एक अन्य नागरिक से एक-एक सिलिंडर लिया। इसके बाद व्यवस्था नहीं हो सकी और भोजन बनना बंद हो गया। प्रधानाचार्य का आरोप है कि अब अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रीना रानी ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिलने का कारण पता कराया जाएगा।