{"_id":"65dcf44502883515e60055ea","slug":"those-who-do-not-say-jai-bharat-mata-are-traitors-anila-singh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-114532-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय न बोलने वाले हैं गद्दार : अनिला सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय न बोलने वाले हैं गद्दार : अनिला सिंह
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गजरौला(अमरोहा)। भाजपा की प्रवक्ता अनिला सिंह ने सांसद दानिश अली पर निशाना साधा। कहा कि भारत माता की जय न बोलने वाले गद्दार हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जोड़ी प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के सामने ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।
भाजपा की प्रवक्ता ने सोमवार को एक कॉलेज में प्रेस वार्ता करते हुए अमरोहा के सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारत माता की जय न बोलता हाे, उसे अमरोहा की जनता दोबारा लोकसभा में बैठने का मौका नहीं देगी। उनकी जीत को बिल्ली के भाग से छींका टूटना करार दिया। कहा कि बीते चुनाव में वह जीत गए थे, इस बार उनको जनता सबक सिखा देगी। सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसा। कहा कि दोनों की जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ध्वस्त हो जाएगी। गठबंधन को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर लकी चौधरी, कुंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -