फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thieves dashed wedding dreams.

Amroha News: शादी के अरमान पर चोरों ने फेरा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Thieves dashed wedding dreams.
नौगावां सादात। बोहरा बोहरी गांव में शनिवार रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और सेफ से 70 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। करीब एक माह बाद घर में शादी होनी है। लगातार दूसरी रात चोरी से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अजहरउद्दीन नेटवर्किंग का काम करते हैं। करीब एक माह बाद उनकी बदायूं जिले के किला खेड़ा में शादी होनी है। शनिवार देर रात चोर घर में घुसे और कमरे में रखी सेफ खोलकर करीब 70 हजार रुपये, आधा किलो चांदी और सात तोला सोने के जेवरात ले गए। रविवार सुबह परिजनों को सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार रात भी लियाकत अली, इस्माईल और शहादत के घरों में चोरी हुई थी। लगातार दो रात वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed