फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft in the house of the weighing clerk of Asmoli sugar mill

Amroha News: आम के बाग में मिला कब्र बिज्जू के बच्चों का जोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of the weighing clerk of Asmoli sugar mill
नौगांवा सादात। तेंदुए के बच्चे समझ कर लोगों ने कब्र बिज्जू के दो बच्चों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों बच्चों को उसी स्थान पर छुड़वा दिया, जहां से पकड़ा गया था। वन अधिकारियों के मुताबिक कब्र बिज्जू के दोनों बच्चों की उम्र करीब बीस दिन की है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला फकरपूरा में रहने वाले इब्ने अली बृहस्पतिवार की सुबह मोहसिन जुगनू बीड़ी वालों के आम के बाग के पास से गुजर रहे थे। तभी इब्ने अली ने जंगली जानवर के दो बच्चों को ट्यूबवेल के गड्ढे में उछल-कूद करते देखा। दोनों बच्चे देखने में तेंदुए के जैसे लग रहे थे। लिहाजा, इब्ने अली ने मामले की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन

तेंदुआ के बच्चे मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन दरोगा केपी सिंह टीम के साथ पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने बताया कि बच्चे तेंदुए के नहीं कब्र बिज्जू के हैं। वन विभाग की टीम ने दोनों बच्चों को वहीं छुड़वा दिया। वन दरोगा केपी सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र 20 दिन की है और करीब दो महीने में यह बच्चे अपने पैरों पर चलना सीख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed