फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man was taken hostage by trapping him in a love trap, demanded a ransom of 5 lakhs

सैदनगली में हनी ट्रैप का मामला: युवक को प्रेमजाल में फंसा कर बंधक बनाया, 5 लाख की फिरौती मांगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man was taken hostage by trapping him in a love trap, demanded a ransom of 5 lakhs
सैदनगली थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से बात कर युवक को प्रेम जाल में फंसा लिया। अपने साथियों के साथ जंगल में ले जाकर युवक को बंधक बना लिया। महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख की फिरौती मांगी गई। युवक के दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला समेत छह आरोपियों को को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

कस्बा सैदनगली के रहने वाले मुजम्मिल का कहना है कि कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। जिससे मित्रता हो गई। 14 जुलाई को दोपहर एक बजे महिला ने मिलने के लिए आदमपुर अड्डे के पास बुलाया। वहां पर महिला मिल गई। उसी के पास एक वैन खड़ी थी। आरोप है कि वैन में बैठे चार लोगों ने उसे खींच कर बैठा लिया और आदमपुर थाना क्षेत्र के दड़ीयाल के खेत में बने कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। यहां पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। ऐसा न करने पर महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी गई। योजनाबद्ध तरीके से उनमें से एक आरोपी युवक के परिजनों के पास सैदनगली पहुंच गया और पैसों की डिमांड की गई। इस दौरान युवक के घर उसके दोस्त भी मौजूद थे। दोस्तों को शक हुआ तो वह व्यक्ति के साथ चल दिए और दबाव बनाने पर वह जंगल में कमरे पर पहुंचे। जहां युवक को बंधक बनाया गया था। शोरशराबा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को देखकर महिला एवं चार आरोपी मोबाइल और 6000 रुपये लेकर वैन में बैठकर भाग गए, जबकि दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि हनी ट्रैप के मामले में महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें दो आरोपियों साकिर निवासी गांव खैरपुर थाना एचौड़ा कंबोह जनपद संभल और महेंद्र सैनी निवासी गांव हरियाणा थाना सैदनगली को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि फरार होने वाले संभल के केला देवी थाना क्षेत्र के गांव सोंधन निवासी रामवीर, अरविंद और साजिद व अन्य गांव की आरोपी महिला को बाद में गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी अभी फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल, लूटा हुआ मोबाइल व चार हजार की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed