{"_id":"675759e471ab2306220ab89c","slug":"the-young-man-died-in-an-accident-he-was-married-a-year-ago-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-130551-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हादसे में युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हादसे में युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Tue, 10 Dec 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
गजरौला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे अनिल (29) की हादसे में मौत हो गई। अनिल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक अनिल नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव निवासी थे। उनकी एक साल पहले पूनम के साथ शादी हुई थी। सोमवार को अनिल गजरौला के मोहल्ला बस्ती स्थित ससुराल में आयोजित के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से दावत खाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल अनिल को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।