{"_id":"60b548398ebc3e2db80cfd18","slug":"the-video-of-the-policeman-kicking-the-young-man-viral-jpnagar-news-mbd390669598","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में दरोगा का युवक को लात मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में दरोगा का युवक को लात मारने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में बाइक सवार एक युवक को दरोगा लात मारने और पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। उसके अनुसार अगली कार्रवाई का निर्णय लेंगे।
कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो संभल बस अड्डे के करीबी एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से निकाला गया है। लोगों का कहना है कि रविवार रात की संभल बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक ने रुकने की बजाय अपनी बाइक दौड़ा दी। इस पर दरोगा ने पीछा किया और पंप पर पेट्रोल डलवाने रुके युवक को पकड़ लिया। इसके बाद बाइक पर बैठे युवक को लात मारी और कई थप्पड़ जड़ दिए। यह दरोगा नगर की एक चौकी के प्रभारी बताए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो में चेहरा स्पष्ट नहीं है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।