फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The title clash will take place today between Ghaziabad and Monu Masood Club.

Amroha News: गाजियाबाद और मोनू मसूद क्लब के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The title clash will take place today between Ghaziabad and Monu Masood Club.
अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि। स्रोत आयोजक
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा सेमी फाइनल मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और मोनू मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा के बीच खेला गया। इसे मोनू मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा ने 13 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

रविवार यानी आज रॉयल कोटला क्लब गाजियाबाद और मोनू मसूद क्लब अमरोहा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनू मसूद क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में सात विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोनू मसूद क्रिकेट क्लब की तरफ से विजन ने 60, एंडी 62 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से यश ने तीन और ओजस ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब 30 ओवर में नौ विकेट पर 222 रन ही बना पाई। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से अर्नव बुग्गा ने 94 और अनंतवीर सिंह ने 50 रनों का योगदान दिया। मोनू मसूद क्लब की तरफ से अर्जुन, अरवाज ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह से यह मैच मोनू मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा ने 13 रनों से जीत लिया।
शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए अर्जुन को लंदन गैलरी के ऑनर बंटी, नजम अली, तरीक चीना और नावेद आमिर ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंपायर सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा रहे जबकि स्कोरिंग राहुल गुप्ता एवं सदाकत ने की।

कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, नदीम बादशाह, अकरम अंसारी, मोज्जम अली, सैंडी गुप्ता, मोहम्मद नूर, बॉबी पाशा, नावेद आमिर, रोहित चंदेल, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed