फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The soldier's wife, who was injured in the accident ten days ago, died during treatment

दस दिन पहले हादसे में घायल फौजी की पत्नी की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The soldier's wife, who was injured in the accident ten days ago, died during treatment
दस दिन पहले छात्र-छात्राओं से भरी बस टक्कर के बाद घायल फौजी की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के दौरान दौरान फौजी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बरेली से अलवर राजस्थान अपने घर लौट रहे थे। फौजी के पिता की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने पाकबड़ा स्थित विलसोनिया डिग्री कालेज की बस के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद अलवर में कैटगरी थानाक्षेत्र के गांव वीरनबाद निवासी मनोज कुमार फौजी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जाट रेजीमेंट बरेली में हैं। 13 अप्रैल की दोपहर फौजी मनोज कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई, चार साल के बेटे हिमांशु और नौ माह की बेटी प्रिया के साथ बरेली से राजस्थान अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बुढ़नपुर के पास पहुंची। छात्र-छात्राओं से भरी विलसोनिया डिग्री कॉलेज पाकबड़ा की बस से टक्कर हो गई थी। हादसे में फौजी और दोनों बच्चों के हल्की चोटें आईं थी। जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई गंभीर रुप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लक्ष्मीबाई को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें गंभीर हालत में आर्मी हॉस्पिटल मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। यहां भी लक्ष्मीबाई की हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। फिहाल उनका इलाज दिल्ली के बेस हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां शनिवार को लक्ष्मीबाई की मृत्यु हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि फौजी के पिता रामभगत की तहरीर पर विलसोनिया डिग्री कॉलेज की बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed