फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The roads of the district should be made according to the standard, FIR will be lodged if irregularities are found: Sanjay Gangwar

जनपद की सड़कें मानक के अनुरूप बनें, अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर: संजय गंगवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The roads of the district should be made according to the standard, FIR will be lodged if irregularities are found: Sanjay Gangwar
अमरोहा। जनपद की सभी सड़कें मानक के अनुसार बनाई जानी चाहिए। अगली बार लखनऊ से टीम आएगी और कराए गए कार्यों की जांच करेगी। यदि कहीं पर भी अनियमितता मिलती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला समिति की बैठक में राज्यमंत्री गन्ना विकास चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार
ने कहा कि विद्युत विभाग के जो कर्मचारी लापरवाह हैं और बार-बार उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। सही कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको तत्काल हटाया जाए। कहा कि जनपद में जो अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं और उनका लेआउट पास नहीं है, उन पर रोक लगाई जाए। बिना लेआउट नक्शा पास कराए कोई भी कॉलोनी विकसित नहीं की जानी चाहिए। उस पर अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाए। जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका पालन हो यह सुनिश्चित करें। किसी भी बात को बार-बार कहना ना पड़े। कहा कि केवल वृक्ष लगाने से काम नहीं चलेगा। वृक्षों की देखभाल भी करनी होगी। गर्मी का समय है और फसलों को सिंचाई की आवश्यकता होगी इसलिए सभी नलकूप संचालित होने चाहिए। जनपद की सभी सड़कें मानक के अनुसार बनाई जानी चाहिए। अगली बार लखनऊ से टीम आएगी और कराए गए कार्यों की जांच करेगी। यदि कहीं पर भी अनियमितता मिलती है तो एफआईआर कराई जाएगी। कहा कि अभी समय है सभी अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता मिलकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराते हुए कार्य पूर्ण कर लें।एस्टीमेट के अनुसार कार्य दिखना चाहिए और किसी भी हाल में गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। ग्राम सचिवालय सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। डीपीआरओ से ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति को लेकर कहा कि ग्राम सचिवालय में लेखपाल और सचिव का एक रजिस्टर होना चाहिए और उसको मेंटेन भी होना चाहिए। जो भी लेखपाल, सचिव ग्राम में जाएगा तो उसमें उसके हस्ताक्षर रजिस्टर में अवश्य हो, यह सुनिश्चित करें। कृषि उत्पादन मंडी समिति अमरोहा की ओर से खेत खलियान अग्निकांड सहायता योजना के तहत 26 लाभार्थियों को कुल 246780 रुपये के चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के दो लाभार्थियों को लैपटॉप भी दिए। इस दौरान डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश सिंह, एडीएम भगवान शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed