फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The prisoner ran, the inspector and the policeman suspended

जिला अस्पताल में हथकड़ी से हाथ निकाल कर भागा चोरी का आरोपी, दरोगा-सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
The prisoner ran, the inspector and the policeman suspended
अमरोहा जिला अस्पताल से हथकड़ी से हाथ निकलाकर भागा बंदी हुकम सिंह। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पेट में दर्द की शिकायत पर बुढ़नपुर अस्थायी जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बंदी दो घंटे बाद ही हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया। बंदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में नाकेबंदी कर उसे तलाशा गया लेकिन वह हाथ नहीं आया। एसपी सुनीति ने उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं, जबकि लापरवाही के आरोप में एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी भी है।
विज्ञापन

अस्पताल से फरार हुआ बंदी नवाबपुर भूड़ निवासी हुकम सिंह था। उसे मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के चुचैला कलां के ग्रामीणों ने जंगल में ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी करते हुए पकड़ा था। 28 मार्च को धनौरा पुलिस ने हुकम सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद बुढ़नपुर स्थित अस्थाई जेल भेज दिया गया था। गुरुवार की सुबह हुकम सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की। सुबह करीब 11:50 बजे पुलिस लाइन के एसआई जवाहर सिंह और कांस्टेबल अविनाश उसे लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। करीब 12.15 बजे चिकित्सकों ने उसे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उसकी निगरानी में लगाए गए दरोगा जवाहर सिंह करीब दो घंटे बाद किसी काम से वार्ड के बाहर चले गए। इस बीच सिपाही अविनाश टॉयलेट गए। इसी बीच बंदी हुकमसिंह हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग गया। जिलेभर में नाकेबंदी करके उसे तलाशा गया लेकिन रात तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पांच थानों की टीमें गठित की गई हैं। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बंदी की सुरक्षा में तैनात एसआई जवाहर सिंह और कांस्टेबल अविनाश को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
- सुनीति, एसपी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed