{"_id":"67833ac65205543f8108c864","slug":"the-owner-of-a-company-that-made-and-sold-fake-electrical-equipment-was-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-132343-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली के नकली उपकरण बनाने व बेचने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली के नकली उपकरण बनाने व बेचने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली के नकली उपकरण तैयार करने और बेचने के मामले में पुलिस ने दीप इलेक्ट्रिकल कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से अलग-अलग कंपनी के 87 नकली रूम हीटर और ब्लोअर बरामद किए हैं। मामले में धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार को चंडीगढ़ की स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अनीश अपने साथी सागर के साथ अमरोहा देहात थाने पहुंचे और शिकायत की। दरोगा उमेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार और होमगार्ड नाथू सिंह के साथ जोया रोड स्थित एसएस दीप इलेक्ट्रिकल कंपनी में पहुंचे। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक सैनी और खुद को कंपनी का मालिक बताया।
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में टीम ने कंपनी परिसर में रखे गत्ते की पेटियों को खोलकर देखा तो उसमें अलग-अलग कंपनी के 87 नकली रूम हीटर व ब्लोअर बरामद हुए। मौके पर ही टीम ने बिजली उपकरणों की नकली होने की पहचान कर टेस्ट रिपोर्ट दरोगा को सौंपी। इसके बाद बरामद रूम हीटर व ब्लोअर को सील कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद दीप इलेक्ट्रिकल कंपनी के मालिक दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में चंडीगढ़ से आए स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड फील्ड ऑफिस अनीश कुमार की तहरीर पर दीपक सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपी कंपनी मालिक को नोटिस तामिल कराकर थाने से छोड़ दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।