{"_id":"695d79832efa5bd92b0647ad","slug":"the-operation-was-started-by-cutting-the-sealed-latch-in-the-operation-theatre-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-154973-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ऑपरेशन थियेटर में सील लगी कुंडी काटकर ऑपेरशन शुरू किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ऑपरेशन थियेटर में सील लगी कुंडी काटकर ऑपेरशन शुरू किए
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के संचालकों को कानून का भय नहीं है। बगैर पंजीकरण के चल रहे एक अस्पताल के संचालक ने अपने ऑपरेशन थियेटर पर लगी सील की कुुंडी को आरी से काट कर ऑपरेशन शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को देखकर संचालक व कर्मचारी मौके से भाग गए। अस्पताल को बंद कर वहां सील लगा दी गई है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ग्राम नबाबपुरा के माधव नर्सिंग होम में प्रसव के तीन दिन बाद महिला की मौत पर हुए हंगामे के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध अस्तालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। माधव नर्सिंग होम के संचालक ने भी 15 सितंबर को ऑपरेशन थियेटर पर लगाई गई सील तोड़ कर ऑपरेशन शुरू कर दिए थे। बीते 30 दिसंबर को सीएचसी के अधीक्षक राहुल कुमार ने नगर के आठ अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर पर सील लगा दी थी। इनमें शेरपुर रोड स्थित बिजनौर हॉस्पिटल भी शामिल था।
अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह शेरपुर की ओर से आ रहे थे। उन्होंने बिजनौर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो वहां दो प्रसूताएं भर्ती थीं। उन्होंने बताया कि उनका ऑपरेशन अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में ही किया गया था। जांच में पाया गया कि संचालक ने ऑपरेशन थियेटर की सील लगी कुंडी को आरी से काट दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर संचालक व कर्मचारी भाग गए। भर्ती दोनों प्रसूताओं को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने भेज दी गई है।