फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Moradabad-Ghaziabad MEMU passenger train will remain cancelled from the 25th to October 4th.

Amroha News: 25 से चार अक्तूबर तक निरस्त रहेगी मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमो पैसेंजर ट्रेन

Thu, 17 Sep 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Moradabad-Ghaziabad MEMU passenger train will remain cancelled from the 25th to October 4th.
अमरोहा। गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर रेल लाइन एवं स्लीपर बदलने का काम कराया जाएगा। जिसकी वजह से दस दिन के लिए ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमो पैसेंजर ट्रेन 25 सितंबर से 4 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इससे स्थानीय यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगातार 10 दिन ट्रेन के बंद रहने से अमरोहा समेत आसपास के स्टेशनों से गाजियाबाद और मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन अप और डाउन दोनों ओर की मेमो ट्रेन निरस्त रहेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन के निरस्त रहने के दौरान यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे की ओर से ब्लॉक को लेकर ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सुबह के समय मुरादाबाद से गाजियाबाद के लिए चलती है और उसी दिन गाजियाबाद से शाम को वापस आती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाजियाबाद में दस दिन तक मरम्मत का काम चलेगा। जिस कारण ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से ही मेमो पैसेंजर ट्रेन 25 सितंबर से 4 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed