फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants who were fleeing after looting ran their car over the policemen standing at the barrier, two constables injured

Amroha News: लूट करके भाग रहे बदमाशों ने बैरियर पर खड़े पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार, दो सिपाही घायल

Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who were fleeing after looting ran their car over the policemen standing at the barrier, two constables injured
अमरोहा। संभल में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी। इस घटना में दो सिपाही घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो आरोपी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


19 अगस्त को कार सवार बदमाश संभल में लूट की वारदात कर भाग रहे थे। हाई अलर्ट की जानकारी मिलते ही दरोगा पुष्पेंद्र राठी, अपने साथी कांस्टेबल विनोद कुमार, सूरज कुमार व अरुण कुमार ओर होमगार्ड राजवीर सिंह के साथ शाम के समय लकड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीपी नगर चौराहे की तरफ से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर उसे रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां तैनात कांस्टेबल सूरज कुमार और अरुण कुमार के ऊपर कार चढ़ा दी। इस घटना में कांस्टेबल सूरज और अरुण कुमार घायल हो गए। वहां से तेज गति से कार चलाते हुए बदमाश नौगांवा सादात की तरफ भाग गए। दरोगा पुष्पेंद्र राठी ने होमगार्ड विनोद कुमार और राजवीर के साथ गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश बिजनौर रोड पर बने वासुदेव गेट के अंदर घुस गए। कार का पीछा कर रही पुलिस को देखकर बदमाश गाड़ी को जटी वन रोड पर छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। वहां से पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की नीयत से हमला करने और बैरियर को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार में दो बैग मिले हैं, जिसमें पहने हुए पुराने कपड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed