फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The mercury again crossed 44 degrees

Amroha News: पारा फिर 44 डिग्री के पार, गर्मी ने किया लाचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
The mercury again crossed 44 degrees
अमरोहा। गर्मी का सितम लगातार जारी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को बाहर ही नहीं घरों में सुकून नहीं मिल रहा है। सूरज की तपिश साथ-साथ लू चलने का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 रहा था, रविवार को एक डिग्री बढ़कर 44 पर पहुंच गया। वहीं, दोपहर से शाम पांच बजे तक लू चली। जिससे लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जून माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है और मौसम की तल्खी होश उड़ा रही है। 2 जून का नौतपा खत्म होने के बाद लगा कि अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन फिर से गर्मी बेकाबू हो रही है। बीते बुधवार बारिश और आंधी से मौसम खुशगवार हो गया था। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से पहुंचा था। लेकिन, शनिवार से तापमान भारी बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को सुबह से ही तपिश भरी धूप रही। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया तापमान में वृद्धि होती गई। दोपहर होते होते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दोपहर से लेकर शाम पांच बजे तक लू चली। जिससे लोग बेबस नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, शाम को उमस बढ़ने लोग पसीना-पसीना होते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि पूरे सप्ताह गर्मी परेशान करेगी। तापमान में वृद्धि होगी। लू भी चलेगी। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बुखार और डायरिया का प्रकोप जारी
गर्मी के बीच बुखार और डायरिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। हर दिन इस तरह के मरीज जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। रविवार को हालांकि, जिला अस्पताल का अवकाश था, लेकिन वार्ड में मरीज भर्ती थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड में पांच बुखार तो चार डायरिया के मरीज भर्ती थे। बताया कि गर्मी में फिर से इजाफा हो रहा है। साथ ही लू भी चल रही हैं। ऐसे में खुद को बचाकर रखने की जरूरत है। पानी का अधिक सेवन करते रहें। धूप से बचें और सही खान पान करें।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed