{"_id":"6587401781c944a19804be69","slug":"the-married-woman-was-harassed-for-dowry-given-triple-talaq-and-thrown-out-of-the-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-10873-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर तीन तलाक दे घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर तीन तलाक दे घर से निकाला
विज्ञापन
गजरौला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शौहर, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खाईखेड़ा निवासी जन्नत की शादी पांच साल पूर्व शाहरुख के साथ की गई। उसके पिता की मौत के बाद माता ने शादी में हैसियत से भी अधिक दान दहेज दिया। जन्नत का आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों के खिलाफ उसने मुकदमा दर्ज कराया। जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। बाद में सहमति होने पर वह अपने शौहर के साथ ससुराल चली गई। मगर इसके बाद फिर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
पांच दिसंबर की रात आठ बजे की घटना है। पति, सास आमना, ससुर शमशाद ने उसे मारा पीटा। पति पर आरोप है कि उसने यह कहते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया कि अब नहीं रखेगा। उसने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी शौहर शाहरुख, सास आमना, ससुर शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।