फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The linter collapsed, the couple injured after being buried in the rubble

भरभरा कर गिरा लिंटर, मलबे में दबकर दंपती घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The linter collapsed, the couple injured after being buried in the rubble
किसान के मकान का लिंटर अचानक गिरने से मलबे में दबकर दंपती और चार मवेशी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह हादसा कोतवाली डिडौली क्षेत्र के कटाई का है। यहां पर किसान जामिन हुसैन का परिवार रहता है। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने मकान बनाया था। बताते हैं कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे जामिल अपनी पत्नी नूर जहां, बेटा अरबाज और बेटी इलमा के साथ घर पर मौजूद थे। जबकि एक बेटी सदफ और महक स्कूल गई हुई थीं। घर में ही चार मवेशी बंधे हुए थे। तभी अचानक घर का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान जामिन और उनकी पत्नी नूर जहां मलबे के नीचे दब गए। जबकि दोनों बच्चे मलबे के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। चारों मवेशी भी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दंपती और मवेशियों को बाहर निकाला। इसके बाद दंपती को एंबुलेंस से जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि घायल मवेशियों का उपचार घर पर ही कराया जा रहा है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। जामिन के चाचा शराफत हुसैन ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed