फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The life and teachings of the Prophet of Islam resonated at the Mahfil-e-Milad.

Amroha News: महफिल-ए-मिलाद में गूंजी पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत और तालीमात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The life and teachings of the Prophet of Islam resonated at the Mahfil-e-Milad.
अमरोहा। ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में सोमवार को मुस्लिम कमेटी अमरोहा के सदर हाजी सैय्यद खुर्शीद अनवर की सदारत में मोहल्ला गुजरी स्थित सैय्यद सलीम अमरोहवी के मकान पर महफिल-ए-मिलादुन्नबी हुई। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मस्जिद तहसील वाली के पेश इमाम हाफिज गुलाम मुर्तजा ने तिलावत-ए-कुरान पाक से की। हाफिज मकारिम अली ने नात-ए-पाक पेश की।
खुसीसी खतीब मौलाना गुलाम मुर्तजा ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की विलादत और सीरत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने इंसानियत को इल्म, अदल और अखलाक का पैगाम दिया। उनकी सीरत इंसानियत के लिए राह-ए-हिदायत है।
विज्ञापन

महफिल के अंत में सलात-ओ-सलाम पेश किया गया। सैय्यद खुर्शीद अनवर ने मेहमानों और अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया। मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और अमरोहा में इत्तेहाद के लिए दुआ कराई गई। इसके बाद लंगर तकसीम हुआ। मुस्लिम कमेटी के सरपरस्त सैय्यद उवैस रिजवी अमरोहवी, हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, सूफी निशात सिद्दीकी, सैय्यद फरजंद अली और शहबाज कलीम निजामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed