फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The last procession of Muharram in the city will be held on 24th September, black flags will be brought down.

Amroha News: शहर में मोहर्रम का आखिरी जुलूस 24 सितंबर को होगा बरामद, उतारे जाएंगे काले अलम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The last procession of Muharram in the city will be held on 24th September, black flags will be brought down.
अमरोहा। मोहर्रम का आखिरी जुलूस 24 सिंतबर को बरामद होगा। इसके साथ ही इमामबाड़ों पर लगाए गए काले अलम भी उतर जाएंगे। शिया समुदाय में चल रहा शोक भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

अंजुमन रजाकाराने हुसैनी ने जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक आठ रबी-उल-अव्वल का आखिरी जुलूस सुबह 10 बजे शहर के मोहल्ला काजीजादा स्थित इमामबाड़ा चांद सूरज से बरामद होगा। अंजुमन-ए-रजाकाराने हुसैनी के जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे काजी जादा में मजलिस शुरू हो जाएगी। बाद मजलिस जुलूस बरामद होगा। दोपहर में ढाई बजे इमामबाड़ा छज्जी में मजलिस शुरू होगी। उसके बाद फिर साढ़े तीन बजे छज्जी से जुलूस चलेगा। शाम को इमामबाड़ा लकड़ा में जुलूस संपन्न होगा। जुलूस के रास्ते में शहर की सभी मातमी अंजुमन नोहा व मातम करती हुई चलेगी। जुलूस में अमारी लगा ऊंट सबसे आगे चलेगा। जुलूस हर मोहर्रम रूट के मुताबिक हर मोहल्ले से गुजरेगा। इस दौरान इमामबाड़ों से काले अलम उतार दिए जाएंगे। सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जुलूस को लेकर प्रशासन को जुलूस रूट का सर्वे भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को इस बाबत प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने अंजुमन पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान नजीर हैदर, हुसैन हैदर, शाने मेहदी व डाॅ.चंदन नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed