फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The kingpin of the sex determination racket was arrested nine months ago.

Amroha News: नौ माह पहले भी पकड़ा गया था भ्रूण लिंग जांच रैकेट का सरगना

Sun, 31 May 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The kingpin of the sex determination racket was arrested nine months ago.
हसनपुर (अमरोहा)। गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया में 27 मई को भ्रूण लिंग जांच मामले का मुख्य आरोपी देवेंद्र के खिलाफ नौ माह पहले भी भ्रूण लिंग जांच के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस मामले में जनवरी में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर के पीसीपीएनडीटी टीम प्रभारी डॉ. संदीप कुमार और अमरोहा के एसीएमओ डाॅ. जसकरन गंगवार की टीम ने संयुक्त रूप से 27 मई छापा मारकर गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर से भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मौके से तीन गर्भवती महिलाएं, झज्जर के रवींद्र और हसनपुर के करनखाल निवासी विपिन और करनखाल निवासी देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा मौके से पोर्टेबल मशीन व एक लाख 33 हजार रुपये बरामद किए गए थे। इस प्रकरण में सीएचसी हसनपुर के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह की तहरीर पर हरियाणा के झज्जर निवासी रविंद्र सिंह उर्फ पोनी, हसनपुर के करनखाल निवासी मुख्य आरोपी देवेंद्र और विपिन, हरियाणा के झज्जर निवासी रवि, सजनी क्लीनिक की संचालक अनीता, चक की मढ़ैया निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा व उसके पति अमर सिंह, सोनीपत निवासी प्रकाश, साहलावास झज्जर निवासी गौरव व परवीन समेत तीनों गर्भवतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में फरार सात आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि मुख्य आरोपी देवेंद्र पर अगस्त 2025 में भी मामला दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में जनवरी में ही पुलिस ने चार्ज शीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed