{"_id":"65a84e7982ad6002f80f3fa4","slug":"the-girl-reached-her-lovers-house-in-a-ruckus-said-why-did-you-ruin-my-life-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-12360-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची युवती का हंगामा, बोली: मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची युवती का हंगामा, बोली: मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की
Thu, 18 Jan 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। प्रेमी के घर पहुंची युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अचानक युवती को घर में बैठा देख प्रेमी के परिजन अचंभित रह गए। काफी समझाने के बाद भी किशोरी शादी करने की जिद पर अड़ी रही। प्रेम-प्रसंग का ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह मामला डिडौली गांव का है। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग डिडौली गांव के ही युवक से चल रहा था। दोनों एक साथ कोचिंग करते थे। प्रेम प्रसंग के चार साल बीतने के बाद प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं हैं। अचानक युवक शादी करने से मुकर गया। जिससे नाराज युवती मंगलवार की रात प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।
प्रेमिका बोली जब शादी नहीं करनी थी तो मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की। युवती का हंगामा देखते ही प्रेमी और उसके परिजन घर में ताला लगाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को कोतवाली ले आई। इसके बाद युवती के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में युवती की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।