फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The gathering resonated with Naatiya Kalam, poets enthralled the audience.

Amroha News: नातिया कलाम से गूंज उठी महफिल, शायरों ने बांधा समां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The gathering resonated with Naatiya Kalam, poets enthralled the audience.
अमरोहा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में मुस्लिम कमेटी अमरोहा के संयोजन में शनिवार रात मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह स्थित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मरगूब सिद्दीकी के आवास पर महफिले नात का आयोजन किया गया। बारगाहे रिसालत में शायरों ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को नूरानी बना दिया। महफिल का आगाज हाफिज मकारिम ने तिलावते कुरान से किया। कमेटी अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि महफिले नात का उद्देश्य सीरत-ए-नबी की रोशनी में समाज को अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देना है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर नाशिर नकवी ने नबी-ए-करीम की तालीमात पर अमल करने का आह्वान करते हुए अपना कलाम पेश किया, मजा आता है हमको इल्म की दौलत लुटाने में, इजाफा और होता है मोहम्मद के खजाने में। शीबान कादरी ने पढ़ा, उसने कभी दरियाओं की जानिब नहीं देखा, जो भी दरे सरकार से सैराब हुआ है। इंतिखाब संभली ने नात पेश करते हुए कहा, मुझको तैयबा को बुलाया ये करम है उनका, मेरी किस्मत को जगाया ये करम है उनका। शमशाद अली नगरी, कामिल मुरादाबादी, साद अमरोहवी, अनस मिर्जा, मकारिम अली, नवाब अंसारी, कौसर संभली और फहीम सलमानी ने भी नातिया कलाम पेश किए। संचालन शीबान कादरी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed