फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Green signal for Sugarcane Department roads; travel on village roads set to become easier.

Amroha News: गन्ना विभाग की सड़कों को मिली हरी झंडी, गांवों की सड़कों पर डगर होगी आसान

Sat, 12 Sep 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Green signal for Sugarcane Department roads; travel on village roads set to become easier.
अमरोहा। गन्ना विभाग की ओर से प्रस्तावित चार सड़कों के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। हसनपुर क्षेत्र में तीन और नौगावां सादात क्षेत्र में एक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होगा। विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराकर निर्माण कार्य धरातल पर उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग की ओर से भी सड़कों का निर्माण कराया जाता है। जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। गन्ना सीजन में भी किसानों को इसका फायदा मिलता है। गड्ढों से राहत मिल जाती है। पिछले दिनों विभाग की ओर से तीन सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। सड़कों के निर्माण से गन्ना किसानों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। जिसे शासन ने मंजूर कर लिया है। अब इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा। हसनपुर क्षेत्र में तीन और नौगावां सादात में एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह चारों सड़क करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी। अधिशासी अभियंता गिरीशचंद ने बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उसके बाद ही इन सड़कों का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। निर्माण लोक निर्माण विभाग कराता है लेकिन धनराशि गन्ना विभाग ही देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed