{"_id":"69a33cc13517513ac30e00e4","slug":"the-election-of-the-management-committee-of-bhagirathi-devi-college-was-declared-invalid-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-158423-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भागीरथी देवी काॅलेज की प्रबंध समिति का चुनाव अवैध घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भागीरथी देवी काॅलेज की प्रबंध समिति का चुनाव अवैध घोषित
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के सबसे पुराने डिग्री कॉलेज भागीरथी देवी महाविद्यालय की प्रबंध समिति का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। संस्था के एक न्यासी की शिकायत पर की गई जांच के आधार पर जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति ने वर्ष 2023 में हुए प्रबंध समिति के चुनाव को नियम विरुद्ध मानते हुए अवैध घोषित कर दिया है। चंदौसी निवासी पवन अग्रवाल ने राज्यपाल को एक पत्र प्रेषित कर शिकायत की थी कि भागीरथी देवी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के फरवरी 2023 में हुआ चुनाव नियम विरुद्ध तरीके से किया गया है। उनका दावा है कि वह भागीरथी देवी महाविद्यालय की प्रबंध समिति व न्यास के सदस्य हैं। उनकी शिकायत थी कि प्रबंध समिति के दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रबंध समिति के चुनाव के समय उनको अनुपस्थित दर्शाया है।
पवन कुमार अग्रवाल ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी। राज्यपाल के निर्देश पर रुहेलखंड विवि की दो सदस्यीय जांच कमेटी ने पाया कि पवन कुमार अग्रवाल महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य के उत्तराधिकारी के रूप में सदस्य पद के सभी अधिकार प्राप्त हैं।
जांच समिति ने तत्कालीन कुलसचिव पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए वर्ष 2023 में हुए प्रबंध समिति के चुनाव को अवैध घोषित करने की संस्तुति की है। जम्भेश्वर विवि के कुलपति सचिन माहेश्वरी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भागीरथी देवी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के चुनाव को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने 13 फरवरी 2023 से पूर्व अस्तित्व में रही प्रबंध समिति को ही अगले चुनाव तक काम करने की वैधता प्रदान की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर प्रबंधक राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पवन अग्रवाल शिक्षा समिति के सदस्य ही नहीं है। उनके द्वारा जांच कमेटी को गुमराह किया गया है। इस संबंध में वैधानिक राय ली जा रही है।