फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The echo of Har Har Gange also resonates at Pooth and Paurara Ghat.

Amroha News: पूठ और पौरारा घाट पर भी हर-हर गंगे की गूंज

Thu, 06 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The echo of Har Har Gange also resonates at Pooth and Paurara Ghat.
हसनपुर/गंगेश्वरी। कार्तिक पूर्णिमा पर मां पुष्पावती पूठ घाट और पौरारा घाट पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भोर के समय से ही दोनों घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में खेल खिलौने एवं खाने की दुकानें, झूले और अन्य मनोरंजन के साधन लगाए गए। जिन पर बच्चों और बड़ों ने जमकर आनंद लिया। महिलाओं ने मीना बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी की। जाटव सभा और सैनी सूर्यवंशी सभा के द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विधायक महेंद्र खड़गवंशी और नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सीपीया घाट पर भी जुटे श्रद्धालु, किया स्नान

मंडी धनौरा। सीपीया घाट व शेरपुर स्थित रानी बस्तौरा में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से ही लोगों का गंगा स्नान के लिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। सीपीया घाट पर करीब दो लाख लोगों ने गंगा मैया में डुबकी लगाई। शेरपुर के रानी बस्तौरा में भी हजारों की तादाद में लोगों ने गंगा नदी में स्नान किया। गंगा स्नान के बाद जलेबी व खिचड़ी का स्वाद लेकर लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। करीब एक घंटे तक सीपीया घाट पर जाम की स्थिति रही। सुरक्षा के लिहाज से दोनों स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article