{"_id":"67c0b22f6435bad46c0fd084","slug":"the-condition-of-35-dilapidated-roads-of-the-district-will-improve-six-crores-will-be-spent-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135134-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले की खस्ताहाल 35 सड़कों की सुधरेगी हालत, छह करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले की खस्ताहाल 35 सड़कों की सुधरेगी हालत, छह करोड़ होंगे खर्च
Fri, 28 Feb 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की खस्ताहाल 35 सड़कों की सूरत बदलेगी। कुछ सड़कों की मरम्मत होगी तो कुछ के गड्ढे भरे जाएंगे। गांव से शहर और कस्बों को जोड़ने वाली इन सड़कों पर पीडब्ल्यूडी विभाग करीब छह करोड़ रुपये खर्च करेगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने सड़कों के नवीनीकरण की कवायद शुरू कर दी है। सड़कें ठीके होने के बाद क्षेत्र के लोगों का सफर आसान होगा।
जिले में वर्षों से खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने की कवायद जारी है। इसी कवायद में एक एमडीआर यानी मुख्य जिला मार्ग और 34 ग्रामीण संपर्क मार्गों पर सफर की राह आसान होने जा रही है।
बिजनौर-चांदपुर-गजरौला मुख्य मार्ग के साथ ही अमरोहा, गजरौला और मंडी धनौरा क्षेत्र में वर्षों से खस्ताहाल संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने बीते साल शासन को भेजा था। शासन की मंजूरी के बाद सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी ने जारी कर दी है। कुछ सड़कों का टेंडर जारी होने के बाद काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बहुत जल्द बाकी सड़कों की हालत सुधरने से सड़कों में बने गहरे गड्ढे की वजह से यातायात संबंधी दुश्वारियां खत्म होंगी।