फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The child who came to Nanihal drowned in the water tank, died

Amroha News: ननिहाल में आया बालक पानी के हौद में डूबा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
The child who came to Nanihal drowned in the water tank, died
हसनपुर। ननिहाल में आए नौ वर्षीय बालक आम के बाग में पानी के हौद में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी डालचंद हसनपुर के दीपपुर और मनौटा के बीच आम के बाग में रखवाली का काम करता है। डालचंद की बेटी सविता की शादी मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र बहोरनपुर कला निवासी रोहित कुमार से हुई है। नौ जुलाई को डालचंद की बेटी सविता का नौ वर्षीय बेटा अर्चित कुमार पुत्र रोहित कुमार आया हुआ था। बुधवार की शाम को आम के बाग में बने पानी के टैंक में खेलते समय डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को उसके गांव बहोरनपुर ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रोहित कुमार उत्तराखंड के हल्द्वानी में टीन शेड लगाने का काम करता है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उधर, डालचंद के इकलौते बेटे की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। अब उसके नातिन की मौत होने से डालचंद पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed