{"_id":"6812748a8bbd6bd5d80968e0","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-139081-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपा ब्लॉक प्रमुख की कार \nको ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपा ब्लॉक प्रमुख की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 01 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। शादी समारोह के बाहर खड़ी भाजपा ब्लॉक प्रमुख की स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार में केवल चालक बैठा था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को कब्जे में कर लिया गया है।
मंगलवार रात गजरौला बाईपास मार्ग पर स्थित एक मैरिज हॉल में एक शादी का आयोजन हो रहा था। इसमें हसनपुर की भाजपा ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर के पुत्र मुदित गुर्जर भी स्कॉर्पियो कर लेकर आए थे। रात करीब दस बजे मैरिज हॉल के बाहर सड़क किनारे पर खड़ी स्कॉर्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में चालक बैठा हुआ था। हालांकि चालक को चोट नहीं आई, लेकिन स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। भाजपा नेता मुदित गुर्जर ने तहरीर देकर कहा कि ट्रक चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से ट्रक चलाया। जिसकी वजह से हादसा हुआ। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।