{"_id":"686d81ec8d3887310604b62b","slug":"the-agitation-will-continue-till-the-order-is-withdrawn-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-143317-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आदेश वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आदेश वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक विद्यालयों के मर्ज किए जाने से शिक्षकों में रोष है। सरकार के फैसले के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। उन्होंने स्कूलों के विलय का आदेश वापस नहीं होने तक अपना आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी कर सरकारी स्कूलों के विलय किए जाने पर विरोध जताया और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्कूलों का मर्ज किए जाने का आदेश अव्यवहारिक है। दिव्यांग और बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होगी। वह अधिक दूरी के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने नहीं जा सकेंगे।
प्राशिसं के मुकेश चौधरी ने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाही है। सरकार को अपने आदेश को वापस लेना होगा। इससे गरीब छात्राें व अभिभावकों के हित प्रभावित होंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। इस दौरान अनीस अहमद, पृथी सिंह, इमरान पाशा, विपिन पंघाल, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. जीपी सिंह ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कहा कि वह इस लड़ाई में बेसिक शिक्षकों के साथ हैं। इस दौरान गुरनाम सिंह, बालकराम, केपी सिंह, डॉ. सिद्धार्थ पाण्डे, राजवीर सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।