फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused was caught selling stolen equipment

Amroha News: चोरी के उपकरण बेचते आरोपी को दबोचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The accused was caught selling stolen equipment
गजरौला। ई-रिक्शा, नलकूप, आटा चक्की, चारा काटने की मशीनों से उपकरण चोरी कर नजदीकी गांव के दुकानदार को बेच रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दुकानदार ने आरोपी से चोरी के उपकरण कई बार खरीदे जाने की बात कबूल की।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी और खरीदार को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से मोटर चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला निवासी संजय कुमार दिव्यांग हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करते हैं। बीते महीने उनके ई-रिक्शा से बैटरी व अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए। गांव के ही सूरज सिंह की आटा चक्की से दो बैटरी समेत लाखों का सामान चोरी हो गया। गांव के ही विशन भाटी की कुट्टी काटने की मशीन का चक्कर चोरी कर लिया। पवन कुमार के नलकूप से मोटर चोरी कर ली गई। इन चोरी की घटनाओं से परेशानी ग्रामीण चोरों का सुराग लगाने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह ग्रामीणों को पता चला कि किसानों के उपकरण चोरी करने वाला आरोपी केसरुआ अड्डा स्थित एक दुकान पर सामान बेच रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र होकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रंगेहाथ उसे सामान पकड़ लिया। आरोपी युवक चकनवाला का ही रहने वाला है। दुकानदार ने बताया कि आरोपी कई बार सामान बेच चुका है। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी व खरीदार को थाने लाई।
सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जानकारी मिली है। आरोपियों को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed