{"_id":"6712ded150a137b9760cafa4","slug":"the-accused-of-shooting-the-contractor-in-the-garage-surrendered-in-the-court-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127833-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैराज में ठेकेदार को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैराज में ठेकेदार को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
अमरोहा। गैराज में कार ठीक कराते समय कांठ निवासी ठेकेदार विनीत कुमार को गोली मारने के आरोपी गौरव ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने 10 अक्तूबर को नगर कोतवाली क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था। गोलीकांड की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अब मुकदमे के विवेचक डिमांड पर लेने की तैयारी कर रहे हैं।
कांठ थाना क्षेत्र के आवी हाफिजपुर गांव निवासी ऋषिपाल सिंह का बेटा विनीत कुमार नगरपालिका में ठेकेदारी करते हैं। विनीत रोजाना गांव से अमरोहा आते-जाते हैं। 10 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे विनीत घर से अमरोहा के लिए निकले थे। करीब दस बजे वह मंडी समिति रोड स्थित गैराज पर कार ठीक कराने पहुंचे, जहां नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मुंढ़ामुकारी निवासी गौरव पहले से मौजूद था। आरोप है कि गौरव ने विनीत को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से विनीत लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े थे। वहीं, वारदात को अंजाम देकर गौरव भाग गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। फिलहाल विनीत के स्वास्थ्य में सुधार है। मामले में विनीत कुमार के भाई ने गौरव के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस गौरव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। लेकिन, शुक्रवार को आरोपी गौरव ने अधिवक्ता अरशद अंसारी के माध्यम से न्यायालय में सरेंडर कर दिया। यहां पर दलील सुनने के बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। अब विवेचक गौरव को रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं।