फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Temperature rises due to sunshine, relief received

Amroha News: धूप निकलने से चढ़ा पारा, मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises due to sunshine, relief received
अमरोहा। सोमवार को मौसम खुशनुमा रहा। सुबह के समय कोहरा कम होने से गलन से भी राहत मिली। धूप निकलने से रजाई में दुबके लोग बाहर निकले और धूप का आनंद उठाया। बच्चे भी पार्कों में पहुंचे और जमकर मस्ती की। छतों पर बच्चों ने धमाचौकड़ी मचाई। इसके अलावा युवाओं ने क्रिकेट खेल समय गुजारा। बुजुर्गों ने धूप का आनंद उठाया। शाम होने के साथ ही गलन भी शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम पारा 20 सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शीतलहर और गलन से लोगों का जनजीवन ठहर गया है। सोमवार को ठंड का असर कम हुआ। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग निकले। इसके बाद घरों में पहुंचकर चाय की चुस्की ली। सुबह करीब दस बजे आसमान साफ हुआ। कुछ देर के बाद सूरज चमकने लगा। इसके बाद लोग कमरों से निकलकर छतों पर पहुंच गए। महिलाओं ने गर्म कपड़ों को फैलाया। बच्चों ने धूप में खूब मौज-मस्ती की। खिली हुई धूप के बीच बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई दी। इसके बाद शाम चार बजे के बाद सूरज बादलों में छिप गया। इसके बाद गलन और कोहरे का दौर शुरू हो गया। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम में तीन डिग्री की अधिकता दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed