फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager who went fishing dies due to drowning in Ganga

मछली पकड़ने गए किशोर की गंगा में डूबने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went fishing dies due to drowning in Ganga
मछली पकड़ने गए किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। देर रात उसका शव पानी में उतराया मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मामला खादर क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की शाम को उसका 16 वर्षीय पुत्र गांव के जंगल में गंगा नदी पर मछली पकड़ने गया। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ते समय वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। किशोर जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। देर रात उसका शव पानी में उतराया मिला। इस दौरान परिवार के सदस्य किशोर का शव घर लाए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। परिजनों का कहना है कि किशोर को दौरे पड़ते थे। आशंका है कि मछली पकड़ते समय दौरा पड़ने से वह पानी में गिर गया होगा, और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इसकी सूचना दी और ना ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed