{"_id":"6248a7c346b6d239f44d8954","slug":"teen-talqe-after-17-years-jpnagar-news-mbd4234698145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 17 साल बाद दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 17 साल बाद दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के मोहल्ला जलीलाबाद निवासी महिला ने पति पर शादी के सत्रह साल बाद दहेज के लिए तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। शिकायत की कि ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। रुपये नहीं देने पर पति मायके में छोड़कर चला गया, एक सप्ताह पहले पति और ससुराली महिला के घर पहुंचे। सबने मिलकर पहले उसे पीटा और पति ने तीन तलाक दे दीं। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगोें के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जलीलाबाद का है। यहां रहने वाली वसीम का निकाह 30 जनवरी 2005 को जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ के मोहल्ला बेगम सराय निवासी इदरीस से हुआ था। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को परेशान करने लगे थे। मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर उत्पीड़न करते थे। इस मामले में कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और समझौता कराया गया, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि पति इदरीस पत्नी वसीम को लेकर अमरोहा आ गया और किराए के मकान में रहने लगा था। लेकिन, करीब एक साल पहले वसीम को छोड़ कर चला गया। इसके बाद वह पिता के पास मायके में रहने लगी। आरोप है कि 25 मार्च को पति इदरीस, जेठ बाबू और दो ननदें वसीम के मायके पहुंचे और उससे मारपीट की। आरोप है कि इदरीस ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।